
अभी कुछ देर पहले ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बम धमाके (Bomb Blast) की खबर आई है। यह धमाका वजीरगंज स्थित लखनऊ की अदालत (Lucknow Court) में हुआ है। इसके अलावा अदालत परिसर से 3 जिंदा बम (Live Bomb) भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे मेंं ले लिया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जाँच में पता चला है कि यह धमाका वकील संजीव लोधी पर हमला करने के इरादे से किया गया। आरोप है कि यह बम जीतू यादव नाम के वकील ने फेंका है। इसमें अदालत के कई अन्य वकीलों के घायल होने की खबर भी है। अदालत में जल्द ही चुनाव भी होने वाले हैं। यह हमला इसी वजह से हुआ है। वकील संजीव लोधी और जीतू यादव दोनों लखनऊ बार काउंसिल (Lucknow Bar Council) के सदस्य हैं। दोनों के बीच विवाद चल रहा है।