कल हो सकता है कर्नाटक बंद

कल, गुरुवार 13 फरवरी को कर्नाटक बंद (Karnataka Bandh) का ऐलान किया गया है। प्रो कन्नड़ संगठन (Pro Kannada Organisation) ‘कर्नाटक संगठनेगला ओक्कुटा’ ने इस बंद का आह्वान किया है। उसका दावा है कि इस बंद में कई व्यापार, किसान, ऑटो और कैब संगठन भी हिस्सा लेंगे। लेकिन अभी तक राज्य के स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों के इसमें भाग लेने की कोई खबर नहीं है। संगठन ओक्कुटा के अध्यक्ष एचबी नागेश के अनुसार यह बंद सरोजिनी महिषी की रिपोर्ट (Sarojini Mahishi Report) को लागू कराने की मांग के लिए किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में सरकारी और निजी नौकरियों में कन्नड़ लोगों को प्राथमिकता देने की सिफारिश की गई थी। कर्नाटक सरकार ने पहले ही इस रिपोर्ट को लागू करने के लिए काम शुरु कर दिया है। इस रिपोर्ट को लागू करने के लिए काफी समय से प्रदर्शन चल रहा है। कल इसके 100 दिन पूरे हो जाएंगे। इसीलिए, कल कर्नाटक बंद का ऐलान किया गया है।