आलू-चुकंदर का पराठा

क्या आपने कभी आलू-चुकंदर का पराठा (Potato-beet Paratha) बनाने के बारे में सोचा है? एक बार बनाइये और खाकर देखिये तो आपको पता चलेगा कि आप कितने स्वादिष्ट और फायदेमंद पकवान से अभी तक अनजान थे। चुकंदर को ज्यादातर लोग केवल सलाद के रूप में ही खाते हैं। आइए, आज हम आपको यह पराठा बनाना सिखाते हैं-

सामग्री…

गेहूँ का आटा, चुकंदर, हरी मिर्च कटी हुई, हरा धनिया, धनिया पाउडर, आलू, लाल मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, नमक तथा देसी घी।

विधि…

सबसे पहले आटे को एक बड़े बर्तन में छान लें। अब इसमें दो छोटे चम्मच घी और आधा छोटा चम्मच नमक डालें। फिर इसे गुनगुने पानी से गूंथ लें। यह आटा थोड़ा नरम रहना चाहिए। अब चाकू से चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। आलू को उबाल लें। गैस पर कढ़ाई में तेल डालें। इस कटे हुए चुकंदर और उबले हुए आलू में हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला लें। इसका मिश्रण बना कर अलग से रख दें। गैस पर तवे को गरम करें। जब तक तवा गरम हो रहा है, थोड़ा सा आटा लेकर उसकी लोई बना लें। फिर लोई को दबा करके उसमें इस मिश्रण के दो चम्मच भर दें। लोई को बंद करके पराठे के आकार में बेल लें। इसको गर्म तवे पर दोनों तरफ से अच्छी तरह घी से सेंके। लीजिए, तैयार है आपका आलू-चुकंदर का पराठा। इसे दही या मक्खन के साथ खा सकते हैं।