राष्ट्रीय वन्य प्राणी उद्यान

राष्ट्रीय वन्य प्राणी उद्यान (National Zoological Park) दिल्ली (Delhi) मे स्थित है। इसे चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है। यह एशिया (Asia) में सबसे अच्छे चिड़ियाघरों में से एक है। यह दिल्ली में पुराने किले के पास बना हुआ है। 1959 में बने इस चिड़ियाघर का डिजाइन, श्रीलंका के मेजर वाइनमेन (Major Winemen) और पश्चिम जर्मनी (Western Germany) के कार्ल हेगलबेक (Karl Hegelbeck) ने बनाया था। 214 एकड़ में फैले इस जैविक उद्यान में जानवरों और पक्षियों की 22,000 प्रजातियाँ और 200 प्रकार के पेड़ हैं। यहाँ पर ऑस्टेलिया, अफ्रीका, अमेरिका और एशिया से लाए गए पशु-पक्षी भी देखे जा सकते हैं। चिड़ियाघर में एक पुस्तकालय भी है जहाँ से पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। गर्मियों में यह सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक तथा सर्दियों में सुबह 9 बजे शाम बजे से 5 बजे तक खुलता है। यह शुक्रवार को बंद रहता है और इसमें खाने पीने की चीजें लाना मना है।