
देश की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने एक नई पारी की शुरुआत की है। वे आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। इसके साथ ही उनके नए राजनीतिक सफर की शुरुआत भी हो गई है। 29 वर्षीय साइना ने भाजपा पार्टी दफ्तर में सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के महासचिव अरुण सिंह मौजूद थे। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना इन दिनों बैडमिंटन कोर्ट में काफी जूझ रही हैं। हालाँकि, उन्होंने अपने करियर में कई शानदार उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इनमें 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतना उनका अहम मुकाम था।