बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्हें दुनिया की सबसे सफल और प्रभावित शीर्ष 100 महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। बॉलीवुड़ से लेकर हॉलीवुड़ में प्रियंका चोपड़ा के काफी चर्चे हैं। वह हॉलीवुड़ में एक टीवी शो भी करती हैं। अभी कुछ समय पहले उन्होंने प्रसिद्ध निक जोनस से विवाह कर लिया था।