![cricket](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2020/01/cricket-696x464.jpg)
आजकल अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप प्रतियोगिता चल रही है। रविवार को भारत-श्रीलंका मुकाबले में जब श्रीलंका के तेज गेंदबाज माथिसा पाथिराना गेंदबाजी कर रहे थे, तो मशीन ने एक गेंद की गति 175 किलोमीटर प्रति घंटा दिखाई। इससे यह लगा कि पाकिस्तान के गेंदबाज शोएब अख्तर का रिकॉर्ड टूट गया है। लेकिन बाद में यह पता चला कि रफ्तार दर्ज करने वाली मशीन में कुछ खराबी थी, जिस वजह से गेंद की गति 175 किलोमीटर प्रति घंटा दर्शाई गई।