दिल्ली में फिर प्रदर्शन

दिल्ली में फिर से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरु हो गए हैं। आज तुर्कमान गेट पर सुबह से ही लोगों ने अपना प्रदर्शन शुरु कर दिया। इसमें बडी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। ये महिलाएँ पुलिस कर्मियों को लगातार गिरफ्तारी के लिए उकसाती रहीं। जब प्रदर्शन के कारण रास्ते में जाम लगना शुरु हो गया और राहगीरों को मश्किल होने लगी, तो पुलिस को मजबूरन इन लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा।