
आज मुंबई स्थित भारत पेट्रोलियम के एक प्लांट में आग लग गई। इस घटना के बारे में कंपनी के पीआरओ ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एक पाइप में मामूली सी आग लग गई थी। 4 दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँची। दमकल कर्मियों ने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।