राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा का निधन

आज दिग्गज़ अभिनेता राजकपूर की 71 वर्षीय बेटी ऋतु नंदा का निधन हो गया है। वे कैंसर से पीड़ित थीं। ऋतु महान अभिनेता अमिताभ बच्चन की समधन भी थीं। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड़ में शोक की लहर फैल गई है। ऋतु नंदा एस्कॉर्टस कंपनी के मालिक रंजन नंदा की पत्नी थीं और स्वयं बीमा व्यवसाय से जुडी हुईं थी। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा।