फिर से आ रहा है बजाज चेतक स्कूटर

एक जमाने में मशहूर बजाज चेतक स्कूटर फिर से जनता के बीच आने वाला है। इस बार यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के रुप में आ रहा है। एक बार चार्ज करने के बाद यह 95 किलोमीटर की दूरी तय कर लेगा। बजाज कंपनी इसे मकर संक्राति के दिन 14 जनवरी को बाजार में उतार सकती है। शुरु में इसे पुणे शहर में पेश किया जाएगा। इस स्कूटर को एक मोबाइल एप्प से भी जोड़ा जा सकेगा। इसमें डिजीटल स्पीडोमीटर लगा हुआ है, जिसमें गति, समय, बैटरी आदि की जानकारी दी गई है। आगे की तरफ हैड लाईट के साथ एक एलईड़ी पट्टी लगाई गई है। इसे 3-4 घंटों में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। यह आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत लगभग ₹1.4 लाख की हो सकती है।