थायरॉयड को ऐसे करें नियंत्रित

अगर आप थायरॉयड की बीमारी का इलाज करवा-करवा कर थक चुके हैं, तो आज हम बताएंगे कि इसे कैसे आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। थायरॉयड तितली के आकार का गले में मौजूद एक प्रकार का ग्लैंड होता है। लाल प्याज इसके इलाज में एक अचूक उपाय की तरह काम करता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण देते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, लाल प्याज में सल्फर पाया जाता है। इसे गर्दन पर रगड़ने से सूजन में राहत मिलती है। इसके अलावा खान-पान की आदतों में बदलाव करके थायरॉयड को नियंत्रित किया जा सकता है। इस प्रकार से लाल प्याज खाने के अलावा इस बीमारी में काफी फायदेमंद साबित होता है।