केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़ करने वाले 8 लोग गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) के घर पर प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ मामले में दिल्ली पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार (8 people arrested) किया है। आपको बता दें कि बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) के तकरीबन 200 कार्यकर्ता तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन करने के लिए पहुँचे थे। भाजपा कार्यकर्ता द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त घर पर प्रदर्शन किया उस वक्त अरविंद केजरीवाल घर पर मौजूद नहीं थे।

पुलिस की टीम लगातार गिरफ्तारी कर रही है। बता दें कि पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के सामने हुई तोड़फोड़ मामले में अज्ञात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली नॉर्थ के डिप्टी कमिश्नर सागर सिंह कल्सी ने बताया कि यह केस सेक्शन 186 के तहत दर्ज किया गया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि पंजाब में हार के बाद भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के एक्टिविस्ट ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए, इन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के घर के बैरियर भी तोड़ दिए।