
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के जलपाईगुड़ी नदी (Jalpaiguri River) में अचानक बाढ़ आ गई। इसके बाद दुर्गा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचे लोग तेज बहाव में बहने लगे। इस बाढ़ में 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार (5 अक्टूबर) को देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान जलपाईगुड़ी के मालबाजार में मल नदी में अचानक बाढ़ आ गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और नागरिक सुरक्षा को बचाव अभियान में लगाया गया है कई लोग अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लगभग 40 लोग लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुँची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें कई लोग मूर्ति विसर्जन के लिए नदी में उतरे नजर आते हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया। लहरें इतनी तेज थी कि लोग उन में फंसकर बहने लगे। मौके पर चीख पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया।