उत्तराखंड त्रासदी में अब तक 61 लोगों के शव मिले

उत्तराखंड के चमोली में आई त्रासदी (Disaster in Chamoli of Uttarakhand) को काफी दिन बीत चुके हैं। तपोवन सुरंग में फंसे तथा अन्य लापता लोगों के जिंदा होने की उम्मीद अब लगभग खत्म हो चुकी है। हालांकि अभी भी प्रभावित इलाकों में खोजी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत कल तीन और शव बरामद किए गए। इसके साथ ही अब तक कुल 61 लोगों के शव मिल चुके हैं (61 dead bodies found)।

राज्य सरकार ने भी इन मौतों की पुष्टि कर दी है। इसके अनुसार तपोवन सुरंग से अभी तक 13 शवों को निकाला जा चुका है। वहीं रैणी गांव में भी बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कुल 61 शवों के साथ ही 28 मानव अंग भी मिले हैं। प्रशासन की ओर से इन सबका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

वहीं, तपोवन सुरंग के अंदर पानी और कीचड़ भरने से बचाव अभियान खत्म नहीं हो पा रहा है। राज्य सरकार के अनुसार जब तक सुरंग के अंदर मौजूद सभी शवों को बरामद नहीं कर लिया जाता, तब तक बचाव अभियान जारी रहेगा। हालांकि कई दिन तक खुदाई करने के बाद सेना के जवानों ने सुरंग का एक हिस्सा खोलने में कामयाबी पा ली है।