बिहार के नवादा में एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत

बिहार (BIHAR) के नवादा (Nawada) में एक दिल दहला (heart wrenching) देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर खा लिया। जिसके बाद पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी अनिता कुमारी और तीन बच्चे प्रिंस कुमार, शबनम कुमारी और गुड़िया कुमारी शामिल हैं। छोटी बेटी साक्षी की हालत नाजुक है।

कहा जा रहा है कि ये लोग कर्ज में डूबे हुए थे, जिसके लिए इन्हे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कर्जदार पीड़ित परिवार के साथ रोज गाली गलौच करते थे, इससे परेशान होकर परिवार के 6 लोगों ने जहर खा लिया। व्यापार के लिए इन्होंने यहां के एक शख्स से कर्ज लिया था, जिसे ये लोग चूका नहीं पा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार के मुखिया केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाज़ार में फल की दुकान चलाते थे। उन्होंने महाजन से फलों के कारोबार के लिए कर्ज लिया था। कर्जदार उन्हें काफी समय से प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर शहर की कृषि फार्म के मजार के पास जाकर सभी ने जहर खा लिया। जिसमें परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।