राजस्थान के जोधपुर में एक के बाद एक 6 सिलेंडर फटे, 6 की मौत

राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में एक बड़ा हादसा हो गया। जहाँ एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) में ख़ुशी कब मातम में बदल गई किसी को पता ही नहीं चला। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना उस समय हुई जब दूल्हे को शादी समारोह के लिए तैयार किया जा रहा था। लोग एक जगह एकत्रित हुए थे। तभी जोरदार धमाका हुआ और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे में भगदड़ मचने से कई लोग घायल भी हुए हैं। सभी पीड़ितों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा इतना भयंकर था कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जहाँ एक के बाद एक 6 सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ। हादसे में भगदड़ मचने से महिला व बच्चे घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक है, ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) और केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का बेहतर इलाज कराया जाए।