भारत में कोरोना के 59 मामले

विश्व-भर में कोरोना वायरस (Corona Virus) 100 से अधिक देशों में फैल चुका है। 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है तथा 1 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। चीन (China) के बाद यह इटली (Italy) में मुख्य रुप से फैल रहा है। इसके अलावा भारत (India) में भी अब तक इसके 59 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार शाम को महाराष्ट्र के पुणे (Pune of Maharashtra) में दो लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। खबरो के मुताबिक ये दोनों हाल ही में दुबई (Dubai) से भारत आए थे। पुणे नगर निगम (Pune Municipal Corporatiion) के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रामचंद्र हंकरे ने बताया कि दुबई की यात्रा करके आए एक पुरुष और महिला के नमूनों की जाँच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। इन दोनों को नगर निगम के नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर दूसरी तरफ इटली से केरल (Kerala) पहुँचे 42 लोगों को हवाई अड्डे से सीधे अस्पताल ले जाया गया। ये सभी लोग केरल के ही रहने वाले हैं, जिनकी जाँच की जी रही है।