माघी पूर्णिमा पर कासगंज में गंगा स्नान करते 5 लोग डूबे

आज माघी पूर्णिमा का स्नान है (Maghi Poornima bath)। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी में स्नान करते समय 5 लोग डूब गए (5 persons drowned in Ganga river)। इनमें से 3 लोगों को तो पुलिस ने सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन 2 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी खोज जारी है।

यह मामला कासगंज के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट का है। यहां पर माघ पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में लोग गंगा नदी में डुबकी लगाने आए थे। तभी 5 लोग अचानक से नदी में डूब गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल प्रयास कर 3 लोगों को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन 2 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि उनकी पहचान कर ली गई है। इनके नाम गोविंद और अनुज बताए जा रहे हैं, जो आपस में मामा-भांजा हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लापता लोगों को ढूंढने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा है। पुलिस तेजी से बचाव अभियान में जुटी हुई है।