ब्रिटेन से लौटे 5 लोग हवाई अड्डे से भागे, ढूंढ कर वापिस लाया गया

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport of Delhi) पर कोरोना की जांच के दौरान ब्रिटेन से लौटे 5 लोग चकमा दे कर फरार हो गए थे (5 people returned from Britain escaped)। इसकी खबर लगते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इन सबकी खोज की गई। इनमें से 3 लोगों को तो मगंलवार रात को ढूंढ लिया गया। इसके बाद बचे 2 लोगों को भी कल ढूंढ निकाला गया। इनमें से 1 लुधियाना पहुंच गया था तो दूसरा आंध्र प्रदेश तक पहुंच गया। अब इन पांचों को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है। इन सबकी कोरोना जांच की जा रही है।

मालूम हो कि ब्रिटेन में कोरोना का नया स्टेन मिलने से सरकार ने कड़ी सुरक्षा का आदेश दे रखा है। इस सबके बावजूद 5 लोगों का हवाई अड्डे से भाग जाना बहुत बड़ी चूक माना जा रहा है। इस समय ऐसी लापरवाही देश के लिए घातक हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।