
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) पर एक बार फिर से कोराना का साया (shadow of corona) मंडराने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कोच और मिचेल मार्श (Coach and Mitchell Marsh) के कोरोना पाजिटिव होने के चलते बुधवार (20 अप्रैल 2022) को होने वाले दिल्ली और पंजाब के मैच के वेन्यू को बदल दिया गया है। यह मैच पुणे में होने थे। पुणे में न होकर यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में होगा। पहले ये मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर होना प्रस्तावित था। कोरोना के प्रकोप के बाद दिल्ली ने पुणे की अपनी यात्रा रद्द कर दी थी।
दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में 5 लोगों को कोविड-19 डिटेक्ट हुआ है। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के अलावा, मसाज थेरेपिस्ट चेतन कुमार, आलराउंडर मिचेल मार्श, टीम के डाक्टर अभिजीत साल्वी और सोशल मीडिया सदस्य आकाश माने कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।