
राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा जिले (Bhilwara district) में नकली शराब (Fake wine) पीने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना कल जिले के मंडलगढ़ थाना (Mandalgarh police station) के अंतर्गत सरन का खेड़ा गांव में हुई। जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी अस्पताल में गंभीर हालत में पांच लोगों को भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतकों की पहचान हजारी बैरवा, सरदार भट और दलेल सिंह के रूप में हुई है। एक महिला सतूरी की भी मौत हुई है, जबकि दो अन्य महिलाएं नीतू और मंजू की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि इन लोगों ने अलग-अलग समय पर जिस शराब का सेवन किया था, वह नकली निकली।