दिल्ली के यमुना नदी में डूबे 4 बच्चे

राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में बुधवार (13 अप्रैल 2022) को चार बच्चे यमुना नदी (Yamuna River) में डूब गए। चार में से एक बच्चे का शव यमुना नदी से निकाल लिया गया है। अन्य तीन बच्चों की तलाश में राहत और बचाव अभियान जारी है। इस सभी बच्चों की उम्र 14 साल से कम बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम 3.35 बजे कलिंदी कुंज पुलिस को चार बच्चों के लापता होने से संबंधित पुलिस को कॉल मिली थी। पुलिस टीम ने तत्काल विश्वकर्मा कॉलोनी पहुँचकर पीसीआर कॉल करने वाले सदकत अली से बात कर मामले की जानकारी ली।

नगर मंडी खड्डा कॉलोनी निवासी सदकत अली ने पुलिस को ये बताया कि उनका 11 साल का बेटा मोहम्मद अली अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ यमुना बैंक खेलने गया था लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा। खोजते हुए जब यमुना नदी के किनारे पहुंचा तब चार जोड़ी चप्पल और बच्चों के कपड़े मिले लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।