
अब वीडियो कॉलिंग ऐप ‘गूगल डुओ’ में ग्रुप कॉलिंग (Group Calling) में 32 लोग जुड़ सकेंगे। पहले यह संख्या 12 थी। इस बात की जानकारी टि्वटर (Twitter) के जरिए दी गई है। साथ ही साथ यह भी बताया गया है कि यह सुविधा क्रोम के लेटेस्ट वर्जन पर ही उपलब्ध होगी। इसका मतलब यह है कि अगर आपको गूगल डुओ (Google Duo) वीडियो चैट का एडवांस फीचर प्रयोग करना है और 32 लोगों के साथ ग्रुप चैट करनी है तो उसके लिए क्रोम का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है। फिलहाल यह सुविधा केवल वेब वर्जन पर ही उपलब्ध होगी। अगर आप गूगल डुओ नई सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको वेब वर्जन पर गूगल डुओ ओपन करने के बाद वहां दी गई कांटेक्ट लिस्ट में से उन लोगों को ऐड करना होगा, जिनके साथ आप वीडियो चैट करना चाहते हैं। इसमें केवल 32 लोगों को जोड़ा जा सकेगा।