![Unnao case](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2021/02/Unnao-case-696x464.jpg)
उत्तर प्रदेश के उन्नाव (Unnao of UP) में संदिग्ध हालत में 3 लडकियों के बेहोश मिलने से हडकंप मच गया है (3 girls found unconscious)। ये तीनों दलित नाबालिग लड़कियां हैं, जिन्हें जंगल में बांधकर रखा गया था। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है (2 girls dead), जबकि एक का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना कल उत्तर प्रदेश के उन्नाव में असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव की है। यहां एक खेत से तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालत में मिलीं। ये तीनों चारा लेने के लिए खेत में गई थीं। लड़कियों के चाचा को किसी ने सूचना दी कि तीनों लड़कियां खेत में पड़ी हैं। इसके बाद तीनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना से पूरे गांव में हाहाकार मच गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र गांव के अलावा जिला अस्पताल में भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि लड़कियों के मुंह से झाग निकल रहा था। वहीं गांव के लोग इंसाफ पाने के लिए धरने पर बैठ गए हैं। लोगों का आरोप है कि परिवार को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम होने से ही असलियत का पता चलेगा कि इनकी मौत कैसे हुई। घटना के बारे में पता लगाने के लिए फ़ॉरेंसिक टीम ने भी खेत से सबूत जुटाए हैं।