दिल्ली में एक घर में मिले 3 शव

राजधानी दिल्ली (Delhi) में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और मासूम बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद सुसाइड कर लिया। इस घटना की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना दिल्ली के निहाल विहार इलाके में हुई। यहां अजय नाम का शख्स अपने परिवार के साथ रहता था। किसी बात पर अजय ने अपनी 38 साल की पत्नी टीना और 4 साल की बेटी वर्षा की चाकू मारकर हत्या कर दी। पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद अजय ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।