घने कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें लेट

पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की मार झेल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली (capital Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों पर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्यों में शीतलहर जारी है। ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी पड़ रहा है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। आज यानी 04 जनवरी को दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

उत्तरी भारत में कोहरे की स्थिति सहित विभिन्न कारणों से देश के विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, 12426 जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी, 12309 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली राजधानी, 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी, 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, 20811 रांच-नई दिल्ली राजधानी, 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो, 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस, 12225 आज़मगढ़- दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस, 12393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली, 12559 बनारस-नई दिल्ली, 12919 अम्बेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस, 14207 प्रतापगढ़-दिल्ली, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार, 12615 चेन्नई-नई दिल्ली जीटी, 12155 भोपाल-निजामुद्दीन, 11841 कुरूक्षेत्र-खजुराहो, 12426 जम्मूतवी-नई दिल्ली, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 12414 जम्मूतवी-अजमेर, 14624 फिरोजपुर-सिवनी, 12447 मानिकपुर-निजामुद्दीन, 22437 प्रयागढ़-आनंदविहार, 12447 मानिकपुर-निजामुद्दीन, 12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति, 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्स, 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्स, 12367 भागलपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस, 12393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली, 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनें 1 घंटे से लेकर 6 घंटे की देरी से चल रही हैं।