
इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण बृहस्पतिवार यानी 26 दिसंबर को लगेगा। 144 साल बाद इस ग्रहण में एक खास योग बन रहा है, जो लोगों को तकलीफें कम और सुकून ज्यादा देगा। जहाँ यह मेष, वृष, धनु और मकर राशि वाले जातकों के लिए थोड़ा कष्टदायी रहेगा, वहीं, अन्य राशियों के लिए सामान्य रहेगा। इस बार ग्रहण पर गुरुवार और अमावस्या का संयोग बन रहा है, जो देश की संपन्नता और स्थिरता को बढ़ाएगा। सूर्य के साथ केतु, बृहस्पति, चंद्रमा आदि ग्रह होने से यह लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा। यह बृहस्पतिवार को सुबह 8:20 से शुरु होकर 11:14 तक रहेगा। इसका सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले ही शुरु हो जाएगा।