कर्नाटक में 24 मंत्रियों ने ली शपथ

कर्नाटक (Karnataka) में सरकार बनने के एक सप्ताह बाद आज 24 विधायकों (24 MLA) ने मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (Chief Minister Siddaramaiah and Deputy Chief Minister DK Shivakumar) सहित दस मंत्रियों ने 20 मई को शपथ ली थी। जबकि 24 अन्य विधायकों को आज मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। वरिष्ठ विधायक एचके पाटिल, कृष्ण बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉ. एच सी महादेवप्पा, राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडरे और पूर्व राज्य कांग्रे अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

इसके अलावा केएन राजन्ना, शरणबसप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, रामप्पा बलप्पा तिम्मापुर, एस एस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदागी, डॉ शरण प्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एनएस बोसेराजू, सुरेश बीएस, पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के बेटे मधु बंगारप्पा, डॉ एमसी सुधाकर और बी नागेंद्र ने मंत्री पद की शपथ ली।