एक शख्स के पेट में मिले 233 सिक्के, बैटरी, चुम्बक, कील और कांच के टुकड़े

बचपन में अक्सर हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसी चीज़े खा लेते हैं जिसके बारे में आप अंदाजा भी नही लगा सकते हैं। जो आगे चल कर काफी परेशानी का कारण बन जाता हैं।और अगर हम बच्चों पे ध्यान ना दे तो कई बार वह खतरनाक गलतियों की वजह बन जाता हैं। अभी हाल ही में एक शक्स को पेट दर्द हुआ। और जब वो डॉक्टर के पास पंहुचा तो डॉक्टर पूरी तरह दंग रह गए। बचपन की नादानी आज उनपर भारी पड़ गई उसने अपने पेट पर काफी सारी चीजें जमा कर ली हैं। जिसकी हम कल्पना भी नही कर सकते हैं। एक खब़र के मुताबिक, तुर्की के इपेक्योलू में एक आदमी डॉक्टर के पास गया पेट दर्द की शिकायत लेकर तो डॉक्टर भी दर्द की वजह जान कर हैरान रह गया। उनका एक्स-रे होने पर पता चला की शक्स के पेट में 233 सिक्के, बैटरी, चुम्बक, कील और कांच के टुकड़े, पत्थर और पेंच मौजूद था, जिसे देखते ही डॉक्टर्स दगं रह गए।

अगर देखा जाएं तो इतनी चीजों को बावजूद कोई शख्स जिंदा नही रह सकता। मगर ये शक्स 35 साल की उम्र मे भी जिंदा था और एक दम ठीक था। सर्जरी के बाद सारी चीजों को बाहर निकाला गया। मरीज अब रिकवर कर रहा हैं।