
कोरोना वायरस (Corona Virus) की वजह से पूरे देश में जहां लॉकडाउन (Lockdown) लगा है, वहीं लगभग 23 लाख लोग क्वॉरेंटाइन (Quarantine) में हैं। ये वे लोग हैं, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान, देश के अंदर एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा की है या फिर विदेशों से स्वदेश लौटे हैं। उनके लिए क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा की गई है। अब अधिकतर राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन ने ऐसे लोगों के लिए कम से कम 7 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है।