
भारतीय गोल्फरों (Indian golfers) के सबसे पसंदीदा प्रतियोगिताओं में से एक मर्करीज ताइवान मास्टर्स (Mercuries Taiwan Masters) को कोविड-19 महामारी (Covid-19 Epidemic) के कारण रद्द कर दिया गया है। ताइवान मास्टर्स का आयोजन ताइवान गोल्फ एवं कंट्री क्लब में 17 से 20 सितंबर तक होना था। भारतीय कलाकारों को ताइवान में होने वाले टूर्नामेंट काफी पसंद आते हैं और देश के चार गोल्फर यहां खिताब जीत चुके हैं। भारत के गौरव घई ने यहां 2006 में मर्करीज मास्टर्स, गगनजीत भुल्लर ने 2012 में यीगदर टीपीसी, शिव कपूर ने 2017 में यीगदर टीपीसी और अजितेश संधू ने भी 2017 में यीगदर टीपीसी में खिताब जीते हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन अब 2021 में अपने नियमित समय पर होगा।