आने वाली 10 जनवरी 2020 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण की अवधि 4 घंटे से अधिक की रहेगी। चंद्र ग्रहण का समय रात 10 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा और देर रात 2 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगा। इस ग्रहण की खास बात यह है कि इसे भारत में देखा जा सकता है। 10 जनवरी को सुबह 10 बजे से ही सूतक लग जाएगा। इस से पहले आप पूजा-पाठ कर सकते हैं। इसके बाद सभी मंदिर बंद हो जाएंगे। एक और खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण पौष पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। ग्रहण समाप्त होने के बाद लोग दान-पुण्य करते है तथा नदी में स्नान भी करते हैं।