दिल्ली में 2 पार्षदों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) के नतीजे आने के तीसरे दिन ही कांग्रेस (Congress) को सबसे बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस को आज (9 दिसंबर 2022) सबसे बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के 2 पार्षदों ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेंहदी के अलावा बृजपुरी वार्ड (Brijpuri Ward) से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड (Mustafabad Ward) से पार्षद सबिला बेगम आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं।

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में आम आदमी पार्टी के 134 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है जबकि बीजेपी (BJP) ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि, कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब उसके 2 पार्षदों ने साथ छोड़ दिया है। ऐसे में एमसीडी में कांग्रेस के सिर्फ 7 पार्षद रह जाएंगे।