17 साल के क्रिकेटर ने किया 2 करोड़ का करार

इस शहर cricketplayerकी एक उभरती प्रतिभा के साथ महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर की नामी कंपनी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप (पीएमजी) ने बड़ा दांव लगाते हुए करीब दो करोड़ का करार किया है।

क्रिकेट की इस उभरती प्रतिभा का नाम है सरफराज खान। सरफराज एक उभरते बल्लेबाज हैं और वह पिछले दिनों तक मुंबई में क्रिकेट खेल रहे थे और उन्होंने दो दिन पहले ही मुंबई छोड़कर उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से रणजी क्रिकेट खेलने का फैसला लिया है। सरफराज खान के बारे में कहा जाता है कि वे भविष्य के टीम इंडिया के बल्लेबाज हैं। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (आरसीबी) के लिए खेलते हैं। आरसीबी ने इस क्रिकेटर को आईपीएल-8 के लिए 50 लाख रुपए में खरीदा था

इससे पहले सरफराज खान ने 2015-16 के घरेलू सत्र में मुंबई को छोड़कर उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलने का फैसला लिया था। सरफराज के पिता नौशाद खान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव राजीव शुक्ला से ट्रांसफर के लिए अनुरोध किया था।

सन 2009 में 12 साल की उम्र में सरफराज ने हैरिस शील्ड टू्र्नामेंट में 439 रनों की पारी खेली थी। सरफराज ने अपने हर स्तर पर लगातार खेल दिखाया है। वह 2014 में अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे।