झारखंड़ में 14 साल की छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म

झारखंड (Jharkhand) के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र (Bokaro Thermal Police Station Area) में तीन किशोरों ने एक घर में घुसकर 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा अपने घर में अकेली थी। इसी बीच तीनों किशोर घर में घुस आए और दरवाजा बंद कर उसके साथ दष्कर्म किया। आरोपी पांचवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्र हैं। महिला थाने की पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

इस संबंध में पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उसने बताया कि वह काम करने के लिए घर से बाहर गई थी। उसकी छोटी बहन अकेली थी। घर लौटने पर उसने दरवाजा बंद पाया। खिड़की से झांककर देखा तो तीन लड़के उसकी बहन के साथ जबर्दस्ती कर रहे थे। उसने शोर मचाया तो तीनों लड़के भाग गए।