यूक्रेन में युद्ध के पहले दिन मरे 137 लोग

रूस (Russia) ने पहले दिन की लड़ाई में यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelenskiy) ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं। जबकि 300 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं। ये लड़ाई इसलिए इतनी घातक है क्योंकि दूसरे विश्व युद्ध (Second World War) के बाद कोई इतना बड़ा हमला हो रहा है। रूस ने इस देश पर जमीन, समुद्र और हवा से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक रूस यूक्रेन के सारे बुनियादी ढांचों को निशाना बना रहा है। रूसी सेना जहां से भी संभव हो रहा है, वहीं से यूक्रेन में घुस रही है।