
राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur of Rajasthan) में 11 पाक विस्थापितों के शव (Dead bodies of 11 Pak Refugees) मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना जोधपुर के देचू मेें लोड़ता अचलावता गांव की है। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। ये इस गांव में खेती का काम करते थे। गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भज दिया गया है। वहीं एक युवक घायल अवस्था में भी मिला है, जिसे पुलिस ने पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतकों में 2 पुरुष, 4 महिला, 5 बच्चे शामिल हैं।