लालकिला हिंसा का 1 लाख का इनामी बदमाश गुरजोत सिंह गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की टीम ने किसानों की ट्रैक्टर रैली (tractor rally) के दौरान लाल किला हिंसा के आरोप में वांछित गुरजोत सिंह (Gurjot Singh) को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने आज बताया कि गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिला पर झंडा फहराने के आरोप में यह फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने गुरजोत की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था।

गौरतलब है कि तीन कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकली थी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक झड़पें हुई थी। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगा दिया था और इस मामले में गुरजोत को भी आरोपी बनाया गया था।