राम जन्मभूमि विवाद की सुनवाई सोमवार को 29वें दिन भी जारी रही। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के सामने दलील पेश करते हुए मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि भगवान श्री राम का सम्मान होना चाहिए, लेकिन भारत जैसे देश में अल्लाह का भी सम्मान होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम मान लेते हैं कि श्री राम का जन्म अयोध्या में हुआ। मुस्लिम पक्ष की इस दलील से कई मायने निकाले जा रहे हैं। अयोध्या जमीन विवाद मामले में अब मुस्लिम पक्ष अपनी दलील रख रहा है।