सुनीता ने लिया सन्यास

गुरुवार को भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुनीता लाकड़ा ने अंतरराष्ट्रीय खेल से सन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने घुटने की चोट के कारण यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि वे एशियाई खेल, ओलंपिक और हॉकी विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सुनीता 2008 से भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं।