साहित्यकार जसवंत सिंह कँवल का निधन

प्रसिद्ध उपन्यासकार और महान पंजाबी लेखक जसवंत सिंह कँवल अब नहीं रहे। शनिवार को पँजाब के मोगा में 101 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित जसवंत जी पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। उनका जन्म 27 जून 1919 को पँजाब के फिरोजपुर में हुआ था, जिसका नाम अब मोगा हो गया है। वे पँजाबी भाषा के मशहूर उपन्यासकार और लघु कहानी लेखक थे। इनमें ‘पाखी’ और ‘तौशाली दी हांसो’ के लिए उनको साहित्य अकादमी का पुरस्कार दिया गया था। इसके अलावा पँजाब सरकार ने 2007 में उन्हें साहित्य शिरोमणि पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।