साध्वी प्रज्ञा पर बवाल

हमेशा अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाली भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इस बार फिर से विवादों में आ गई हैं। प्रज्ञा को रक्षा मामलों की संसदीय सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया, तो भाजपा ने प्रज्ञा का बचाव करते हुए कहा कि वह सांसद हैं और इस नाते उन्हें यह हक मिला है।