सशक्तिकरण का परिचय देती महिलाएँ

हमारे देश की महिलाएँ समय-समय पर अपने सशक्तिकरण का परिचय देती रही हैं। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना अब जैसे सामान्य बात है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा भी एक क्षेत्र हो सकता है, जहाँ पूरी जिम्मेदारी केवल और केवल महिलाओं के कंधों पर ही हो। हम आपको बता रहे हैं, देश के ऐसे पहले रेलवे स्टेशन के बारे में, जो सिर्फ महिलाओं द्वारा संचालित होता है। मुंबई का माटुंगा रेलवे स्टेशन देश का पहला रेलवे स्टेशन है, जो सिर्फ महिलाओं द्वारा चलाया जाता है। इसकी इस खासियत के कारण स्टेशन का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह स्टेशन साल 2017 के जुलाई माह से केवल महिलाओं द्वारा ही चलाया जा रहा है।