शिवसेना के अरविंद सावंत का इस्तीफा

महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गरम है। भाजपा के इंकार के बाद राज्यपाल ने अब शिवसेना को सरकार बनाने का न्यौता दिया है। इस कारण केंद्रीय सरकार के इकलौते मंत्री अरविंद सावंत ने आज अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। वह एक प्रेस वार्ता कर रहे हैं, जहाँ पर पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। सावंत अभी तक केंद्रीय सरकार में भारी उद्योग मंत्री थे।