
विश्व पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगता में सुंदर सिंह गुर्जर ने कंधे की चोट से उबरते हुये सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत प्रथम स्थान हासिल किया है। भारत के लिए खेलते हुए सुंदर ने 61.22 मीटर जैवलिन फेंककर शीर्ष स्थान हासिल किया। सुंदर के साथ अजीत सिंह ने तीसरा और रिंकू ने चौथा स्थान हासिल किया है। इस प्रर्दशन के साथ भारत ने तोक्यो पैरालिंपिक्स के लिए कोटा भी हासिल कर लिया है।