
विश्व के नामचीन संपादकों में से एक सन्नी मेहता का 77 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। मेहता अमेरिकी प्रकाशन हाउस ‘अल्फ्रेड-ए-नॉफ’ के प्रधान संपादक और न्यूयॉर्क ऩॉफ डबलडे प्रकाशन समूह के अध्यक्ष भी थे। उनकी पत्नी गीता मेहता एक जानी-मानी लेखिका और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन हैं। मेहता के निधन पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।