वडोदरा में ऑक्सीजन प्लांट फटा

आज सुबह गुजरात के वडोदरा में एक ऑक्सीजन प्लांट में धमाका हो गया। यह धमाका पादरा तहसील के गवासद गाँव में हुआ। इसमें ऑक्सीजन प्लांट के 5 कर्मियों की मौत हो गई है। कई लोग घायल भी हो गए हैं। आस-पास के लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आगे की जाँच में लगी हुई है।