वकीलों का आंदोलन समाप्त

दिल्ली में पिछले दो हफ्तों से चल रहा वकीलों का आंदोलन शुक्रवार शाम को समाप्त हो गया। तीस हजारी अदालत में वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद, आज फिर से वकील अपने काम पर लौट रहे हैं। जिला अदालतों के वकील संगठनों की को-ऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा की हम अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं और काम पर लौटने का फैसला करते हैं। हम सभी सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं। वकील संरक्षण कानून के लिए हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।