लोहड़ी की शुभकामनाएँ!

आज लोहड़ी का त्यौहार है। हर साल आज ही के दिन इसे मनाया जाता है। लोहड़ी पंजाबियों का मुख्य त्यौहार है। इसे न केवल पंजाब-हरियाणा में बल्कि पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। आज के दिन तिल, गुड़, गजक, और मूँगफली का खास महत्व होता है। लोहड़ी का पर्व फसलों की कटाई से भी जुड़ा है। इस दिन नई फसलों की बुआई और पुरानी फसलों की कटाई की जाती है।